फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जिलों के धावकों ने बहाया पसीना

Mon, 06 Nov 2017 12:04 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
दौड़ का शुभारंभ सांस्कृति कार्यक्रम से हुआ। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से कुशीनगर स्थित लीलावती देवी स्टेडियम में रविवार की सुबह सात बजे से 51वीं यूपी स्टेट एनुअल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आंद्रा वामसी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान धावकों में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन


इसमें बालक वर्ग में वाराणसी प्रथम, कुशीनगर द्वितीय व मिर्जापुर तृतीय स्थान पर रहा, जबकि बालिका वर्ग में इलाहाबाद प्रथम, वाराणसी द्वितीय और औरैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 10 किलोमीटर की रेस में कुशीनगर के राजकिशोर रावत ने प्रथम, वाराणसी के सुमित कुमार द्वितीय व देवरिया के सूर्य प्रकाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। उसके बाद आठ किलोमीटर की रेस में इलाहाबाद के धर्मेंद्र प्रथम, यहीं के श्याम द्वितीय व औरैया के दिलीप कुमार पटेल तृतीय स्थान प्राप्त किए। छह किलोमीटर की रेस में वाराणसी के दीप पटेल प्रथम, गाजीपुर के मनीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

बालिका वर्ग की 10 किलोमीटर की दौड़ में महराजगंज की सुमन सिंह प्रथम, गोरखपुर की बबिता निषाद द्वितीय व कुशीनगर की ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। छह किलोमीटर की रेस में लखनऊ की कविता यादव, कौशल गुप्त व नेहा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चार किलोमीटर की रेस में वाराणसी की अमृता पटेल प्रथम, लखनऊ की काजल शर्मा द्वितीय, वाराणसी की प्रेमलता यादव तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि दो किलोमीटर की रेस में लखनऊ की पुष्पा यादव प्रथम, इलाहाबाद की शिवानी चौरसिया द्वितीय, कुशीनगर की अनीता पटेल तृतीय स्थान हासिल की।
रेस में विजेता खिलाड़ियों को सांसद राजेश पांडेय व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर हौसला आफजाई की। प्रदेश के कई विद्यालयों से आए धावकों ने रेस में गांधी चौक, अमिय चौक व हवाई पट्टी तक दौड़ किया।

इस मौके पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष व प्रदेश के महासचिव पीके श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानंद नायक, आर्गनाइजिंग कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी, सचिव शुभम त्रिपाठी, संयुक्त सचिव वीआर वरुण, जिला उपाध्यक्ष माजिबुल्लाह राही, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, विनीत कुमार बंटी, राजन शुक्ल, शत्रुमर्दन शाही, सत्येंद्र सिंह, आजाद, प्रफुल्ल राय, मोनू आदि मौजूद रहे ।
------
14 जनवरी को गोवा में होगा नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप
कसया। कुशीनगर के लीलावती देवी स्टेडियम में आयोजित 51वीं यूपी स्टेट एनुअल क्रास कंट्री चैंपियनशिप के आयोजन में प्रदेश के करीब 450 धावकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से बालक व बालिका वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त धावक-धाविकाओं को चुना गया, लेकिन नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप में जाने वाले प्रतिभागियों के चयन पर निर्णय बाद में लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें