फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर करने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अमडरिया के काशी चौराहे पर शुक्रवार की सुबह इंडिया मार्का हैंडपंप को रिबोर करने के दौरान तीन मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तत्काल तीनों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक मजदूर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर का कार्य अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे है। शुक्रवार को रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया ग्राम पंचायत की तरफ से काशी चौराहे पर स्थित हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए मजदूर बुलाए गए थे। पडरौना कोतवाली के बलुचहां गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश, 45 वर्षीय सुरेश और 35 वर्षीय राजकुमार पाइप उंखाड़ रहे थे। इस दौरान जमीन से निकाला जा रहा एक लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से छू गया। उस वक्त तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके चलते तीनों मजदूर झुलस गए। आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। झुलसे मजदूरों का इलाज करने वाले डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने बताया कि सुरेश और राजकुमार की हालत प्राथमिक उपचार से ही ठीक हो गई। राजेश की स्थिति गंभीर थी, जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें