कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में ब्लॉक से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर सोमवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पडरौन मडुरही जिरात निवासी 45 वर्षीय ब्रह्मा गुप्ता सोमवार को सुबह आठ बजे पड़ोसी के दरवाजे से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान दुदही बाजार से ब्लॉक की तरफ जा रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन समेत भाग निकला। लोगों ने घायल ब्रह्मा गुप्ता को दुदही सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।