जनपद में 18 लोग कोरोना संक्रमित
कुशीनगर। जिले में 18 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अन्य ब्लॉकों की अपेक्षा फाजिलनगर और कसया में अधिक मरीज मिले हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने रविवार की शाम को बताया कि 4,298 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 2,896 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,878 निगेटिव और 18 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से तीन, हाटा से दो, कप्तानगंज से एक, खड्डा से एक, कसया से तीन, मोतीचक से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, सेवरही से एक, सुकरौली से एक, तमकुही से एक, पडरौना से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। अब जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 160 है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 1,39,112 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 712 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 546 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 75.90 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।