फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िजलेभर में 177 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Tue, 16 Feb 2016 11:42 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाआें पर नजर रखने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में पांच सदस्य होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा सभी एसडीएम को उनके तहसील का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 177 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हाईस्कूल के 616388 और इंटर के 45013 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।

ये परीक्षाएं दो पॉलियों में होंगी। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक और द्वितीय पॉली की 2.00 बजे से 5.15 तक चलेगी। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सभी एसडीएम को उनकी तहसील का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 10 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें जिले स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इतना ही नहीं 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जिनमें एसडीआई, बीडीओ, सीडीपीओ और अन्य अधिकारी शामिल हैं। इसी तरह कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों को भी परीक्षा की सुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को कोठार बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें