फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बिजली व्यवस्था पर बिफरे विधायक

Tue, 31 Oct 2017 11:19 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
‌विद्युत उपकेंद्र का घ्‍ाेराव ‌किया। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर) । कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कई गांवों के उपभोक्ताओं ने मंगलवार को कसया पहुंचकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। विधायक ने अपने क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। करीब आधा घंटा तक कार्यालय में शोर शराबा होता रहा। उसके बाद एसी ने बिजली समस्याओं के निस्तारण के लिए कुछ मोहलत मांगी, जिसके बाद विधायक और उपभोक्ता शांत हुए। विधायक ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


विधायक ने ज्ञापन में तमकुही विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहार बुजुर्ग, मंगुरी पट्टी, मीर बिहार, कोटवा, टीकमपार, बिहार खुर्द, बलुवा शमशेर शाही, बनबीरा, बरई पट्टी की बिजली सप्लाई तमकुहीराज से जोड़ने की मांग की। उनका कहना था कि उन गांवों को आपूर्ति फाजिलनगर व तमकुही विद्युत उपकेंद्र से होती है, लेकिन अधिकांश उपभोक्ता विद्युत बिल का भुगतान तमकुहीराज में जमा करते हैं। वहीं बेदूपार फीडर को भी दो भागों में बांटने की बात रखी। इसके अलावा जर्जर तार बदलवाना, कटौती में सुधार, लो वोल्टेज आदि की भी समस्याएं दूर करवाने के मामले में विधायक ने अधीक्षण अभियंता से बात की।

इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता राधे विश्वकर्मा, जनार्दन खरवार, गंगा गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्त, धुम्मन खरवार, शिवलोचन, पन्नालाल गुप्ता, हेमंत, अजय सिंह, असलम, नूरू हसन, इरफान आलम, नगीना, शहाबुद्दीन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें