फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मांगों को लेकर धरना दे रहे गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पुर्दिल गांव के लोगों ने मदरसा परिसर में धरना शुरू कर दिया। इनकी अगुवाई ग्राम प्रधान के पति ने की। ये लोग मदरसा के अभिलेखों में हेराफेरी सहित चार मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। शाम तक इनका धरना जारी था।
विज्ञापन

बरवा पुर्दिल गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कुछ लोगों की शिकायत की थी। गांववालों का आरोप था कि कुछ लोगों ने सार्वजनिक मदरसे के कागजातों में हेराफेरी करके अपने नाम करा लिया है। गांववाले कार्रवाई की मांग किए थे और साथ ही चेतावनी दी थी कि कार्रवाई न होने पर 30 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।
दी गई मियाद तक कार्रवाई न होने पर गांव के लोगों ने सोमवार को मदरसा में एकत्र होकर धरना शुरू कर दिया। धरना दे रहे लोग मदरसे की फर्जी मान्यता को रद्द करने तथा फर्जी ढंग से आपना नाम दर्ज कराने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई आदि की मांग कर रहे थे। धरना में ग्राम प्रधान के पति विनोद कुशवाहा के साथ समशुल, जुल्फिकार, विनोद, क्यामुद्दीन, नसीर, रेयाजुद्दीन, नसरुद्दीन, कलाम, छेदी, आलमगीर, रफीक सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें