फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित बताए जाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के गांव बसडीला खुर्द के थवई टोला स्थित मदरसा अरबिया मंजरे इस्लाम में पढ़ने वाले इसी गांव के 42 बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने से स्कूल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई। उल्टी-दस्त और सिर दर्द से पीड़ित इन बच्चों के घरवाले भी जानकारी पाकर मदरसा पहुंच गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने इनका इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से बीमार पांच बच्चों को तमकुही सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों को वायरल फीवर हो गया है।
विज्ञापन

बसडीला खुर्द के थवई टोला स्थित मदरसा में गांव के 55 बच्चे पढ़ते हैं। सुबह मदरसे में पढ़ाई के दौरान एक-एक कर बच्चों को बुखार व उल्टी दस्त की शिकायत पर मदरसा के शिक्षकों ने प्राइवेट डॉक्टर बुलाकर इलाज शुरू कराया। परंतु हालत में सुधार नहीं हो रहा था। जानकारी पाकर इन बच्चों के घरवाले भी मदरसा पहुंच गए। गांव के प्रधान ने सीएमओ को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने तरयासुजान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों का इलाज शुरू किया। अन्य बच्चों की हालत तो सुधर गई लेकिन छह वर्षीय शाब बाबू, चार वर्षीय रिजवान अहमद, आठ वर्षीय अबरे आलम, छह वर्षीय रुकसाद व छह वर्षीय फारूख की हालत गंभीर थी। इन पांच बच्चों को तत्काल तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया। इलाज के बाद इनकी हालत में भी सुधार आ गया।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी तमकुहीराज डॉक्टर हिमांशु मिश्रा का कहना है कि वायरल फीवर का मामला है। बदलते मौसम में बच्चों के खानपान और सफाई पर ध्यान नहीं देने के चलते इस तरह की दिक्कत आती है। सभी बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें