फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्यकर्मी, वेतन रोका

Wed, 25 Jun 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। स्थानीय सीएचसी पर सीएमओ मंगलवार को अचानक पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच किया तो डॉक्टर, एएनएम, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय सहित 17 कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरबीएसके टीम के चलने के लिए दो वाहन कसया सीएचसी पर है, लेकिन एक भी वाहन मौके पर नहीं मिला। कसया सीएचसी हाईवे से सटा होने के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, सूत्रों की मानेें तो काफी दिनों से यहां पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों पर कई सफेदपोशों का संरक्षण है। इसके चलते चाहकर भी जिम्मेदार कार्रवाई से बचते हैं।
मंगलवार को करीब नौ बजे कुशीनगर सीएमओ डा. अनुपम प्रकाश भाष्कर कसया सीएचसी पर पहुंचे। इमरजेंसी, वार्ड, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में डॉ. निधि पर्दा मल्ल, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ. स्नेहा, डॉ. पल्लवी मिश्रा, स्वीपर सतीश ओझा, डॉ. नाजरीन फातिमा, एएनएम मीरा दुबे, संध्या देवी, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. संजय सिंह, वंदना कुशवाहा, योगेश कुमार स्टाफ नर्स, प्रवीण पांडेय, वार्ड ब्वाय अरुण कुमार भारती, राजकुमार, हरिशंकर कुमार गुप्ता ड्यूटी से गायब मिले।
विज्ञापन

बाकी अन्य कर्मचारियों के गायब रहने पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएचसी प्रभारी डा. मार्कंडेय चतुर्वेदी से एक दिन का वेतन बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। परिसर में मौजूद मरीजों से पूछा तो पता चला कि अक्सर यहां के स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं। इतना ही नहीं दुदही कस्बे में सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर निजी प्रैक्टिस भी करते हैं।
सीएमओ के निरीक्षण के बाद कई सफेदपोशों ने कार्रवाई से स्वास्थ्यकर्मियों को बचाव करने के लिए फोन किया। सीएमओ ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप जो कार्य नहीं करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें