फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुसूचित जनजाति की 17 बालिकाओं को मिली साइकिल

Thu, 16 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में बुधवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं बाइसकिल योजना के तहत 17 बालिकाओं को साइकिल दी गई।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। अनुसूचित जनजाति बालिका यूनिफार्म एवं बाइसकिल योजना उनमें एक है। साइकिल मिलने से बालिकाओं को विद्यालय जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला समाज कलयाण अधिकारी रमाशंकर यादव, पुनीत यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें