शनिवार को पांच नामांकनपत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन के अंतिम दिन कॉलेज के मुख्य गेट से परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
इसी तरह कला संकाय के लिए तीन उम्मीदवार अमन शर्मा, नीतू पांडेय, लोकनाथ वर्मा व छात्रावास प्रतिनिधि के लिए अरुण कुमार गोंड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुल 17 पदों पर होने वाले चुनाव में 20 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है।
चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के हवाले से सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि विज्ञान व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिन के 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी होगी।