फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ रगड़गंज में पहुंचे थे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने तोड़वाईं खनन में लगाई गईं छह नावें
विज्ञापन

रामकोला। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कप्तानगंज बृहस्पतिवार को रगडगंज में छोटी गंडक के किनारे पहुंचे। वहां अवैध बालू खनन में लगाई गई छह नावों को उन्होंने जेसीबी से तोड़वा दिया। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन बंद नहीं हुआ तो में लगे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम कप्तानगंज अनवर फारुकी बृहस्पतिवार को सुबह तीन जेसीबी और पुलिस के जवानों के साथ रगड़गंज में संचालित अवैध बालू घाट पर पहुंचे। उनके निर्देश पर नावों को नदी से बाहर निकालकर जेसीबी से तोड़ दिया गया। पुलिस आते देख बालू खनन करने वाले मजदूर वहां से भाग खड़े हुए। एसडीएम ने बताया कि अवैध बालू खनन कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम के साथ रामकोला थाना प्रभारी वेदप्रकाश, कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, विशाल यादव, संजय, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें