सीअाे एनसीसी कैडेट्स से मिले।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
लक्ष्मीगंज। बुधवार को हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कालेज लक्ष्मीगंज में एनसीसी के सीओ ने कैडेट्स से मुलाकात कर सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। सीओ ने कैडेट्स को इस प्रशिक्षण के फायदों की जानकारी दी।
सीओ कर्नल अनिल कुमार मिश्र ने कालेज में बने एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण के लिए फायरिंग रेंज, शौचालय, क्लास रूम आदि की जांच किया। इसके बाद कर्नल ने कैडेट्स की क्लास ली और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कैडेट्स के प्रशिक्षण के दौरान शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अवधेश पांडेय, हरिगोविंद मिश्र, विवेक पांडेय, राजेश सिंह, सतीश कुमार, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।