रामकोला। भठही खुर्द कठबरहवा गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने बारह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
यहां के मदन यादव ने बताया कि पांच जुलाई को दोपहर करीब एक बजे उनकी जमीन की पैमाइश होनी थी। पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारी सभासद जय प्रकाश राव मौजूद थे। लेखपाल दोनों पक्षों से बातचीत कर खतौनी के आधार पर पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। इसी दौरान नगीना यादव, राजीव यादव, भीम यादव, मंटू यादव, राहुल यादव, गोलू यादव, लिल्ली यादव, सुनील यादव, आशीष यादव, रीता यादव, सकल यादव, चुलबुल, गोलबंद होकर पैमाइश का विरोध करने लगे।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हल्की बारिश के बीच कीचड़ में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। इस दौरान ईट-पत्थर भी चले, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए और बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों को चोटें आईं। मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने स्थिति को नियंत्रित कराया। एसएचओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि मदन यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।