फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एपी तटबंध को बड़ी गंडक नदी की कटान से बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने के समर्थन में आसपास के गांवों की कई महिलाएं और पुरुष भी पहुंचे थे। धरनास्थल पर पहुंचे बाढ़ खंड के एक्सईएन ने धरना समाप्त करने के लिए आग्रह किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

एपी तटबंध को बचाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में पहली जून से ही धरना चल रहा है। धरने को समर्थन दे रहीं मुसहर समाज की महिला नेता बिजुलमती देवी ने कहा कि यदि एपी तटबंध को समय रहते नहीं बचाया गया तो कई मुसहर बस्तियां भी गंडक नदी की कटान की भेंट चढ़ सकती हैं।
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि एपी तटबंध की हालत अत्यंत दयनीय है और इसको बचाने की जरूरत है। इस दौरान ग्राम प्रधान बबुंदर निषाद, शंभू यादव, अनिल पटेल, संजय कुशवाहा, बबलू भारती, शर्मा यादव, गौतम सिंह, प्रेमचंद्र यादव, रियाज हाशमी, पुष्पेंद्र पांडेय, उमेश पटेल, सुनील निषाद, अवधेश कुशवाहा, जेबी सिंह, प्रभु यादव, ओमप्रकाश पटेल, शिवपूजन निषाद, लालबाबू, रामनिहोरा यादव सहित मुसहर समाज की अनेक महिलाएं मौजूद थीं। मौके पर पहुंचे बाढ़ खंड के एक्सईएन बीपी सिंह, एई रमेश यादव आदि ने लोगों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन वह लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें