फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल का परीक्षाफल शनिवार को घोषित हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के ज्यादातर परीक्षार्थी 10 सीजीपीए पाकर उत्तीर्ण हुए। कई विद्यालयों में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में 10वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड के लिए 59 छात्र और 29 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें 10 सीजीपीए प्राप्त छात्रों की संख्या 15 थी। इन उत्तीर्ण विद्यार्थियों में निकिता गुप्ता, सचिन गुप्ता, शालू तिवारी, सत्येंद्र कुमार यादव, विश्व विकास, आशुतोष सिंह, निखिल कुमार, निरंजन सिंह, नूरसबा, उदय नारायण सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, आकाश कुमार सिंह, हिमांशु मिश्रा, रितिका सिंह और पिंकी सिंह शामिल थीं, जबकि 9 सीजीपीए पाकर 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य तेज सागर ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
नगर के सेंट जेवीयर्स हाईस्कूल की 10वीं कक्षा की अनन्या सिंह और नंदन कुशवाहा 10 सीजीपीए, सिद्घि 9.8, जैस्मीन नाज 9.4, साहित्य जायसवाल 9.6, स्मृति त्रिपाठी, विनय गुप्ता, सुधाकर कुशवाहा, ऋतुराज तिवारी, अंजली, प्रशांत त्रिपाठी व संस्कार सिंह 9 सीजीपीए, शिल्पी सोनी 9.8 सीजीपीए, जूही सिंह 9.6 सीजीपीए, अविरल मद्धेसिया 9.2 सीजीपीए पाकर उत्तीर्ण हुए। इसी विद्यालय की छात्रा और सुरेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री अंकिता सिंह 9.6 सीजीपीए पाकर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रधानाचार्य मृत्युंजय मिश्र, शिक्षक प्ररेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र गिरी, अरुण कुमार गोंड, रागिनी पाठक, उर्मिला अग्रवाल, दीपक कुमार, मयंक अग्रहरि ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गीता इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल रवींद्र नगर के छात्र और छावनी निवासी शमशीर अली के पुत्र अली शेर अली ने 10वीं की सीबीएसई की परीक्षा 10 सीजीपीए पाकर उत्तीर्ण किया।
इसी तरह बन्नी देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल पडरौना के प्रधानाचार्य नवेंदु भूषण कुशवाहा ने बताया कि उनके विद्यालय के प्रहलाद सिंह, नुमान आरिफ, मनीष गुप्ता, मनीष राय, आसिफ अंसारी, साक्षी श्रीवास्तव, अर्पिता जायसवाल, सबरे सहाना, श्रेया मिश्रा और नैंसी मोदनवाल ने 10 सीजीपीए पाकर 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी सफलता पर शिक्षक मनोज कुमार मिश्र और शत्रुघ्न जायसवाल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार थरुआडीह की विभा दुबे, कालिका दुबे की पुत्री मुस्कान दुबे, सुकरौली बाजार की अनीता सिंह, अशोक सिंह की पुत्री दीक्षा सिंह, चतुरचक गांव निवासी शिक्षक अनिरुद्ध गुप्ता के पुत्र आयुष गुप्ता ने 10 सीजीपीए के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जौरा बाजार निवासी सत्यदेव यादव की पुत्री जो नवजीवन स्कूल में पढ़ती हैं, उन्होंने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा 10 सीजीपीए पाकर उत्तीर्ण की है। परिवार के लोगों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्द्धन किया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार नवजीवन मिशन स्कूल सेवरही के छात्र आकाश वर्मा ने 9.6 सीजीपीए और त्रिपुरारी तिवारी ने 10 सीजीपीए पाकर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 98 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38 ने 10 सीजीपीए से परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थी सुबह से ही परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उनके पक्ष में परीक्षा परिणाम आया, वे खुशी से उछल पड़े। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में शिवम सिंह, साजिया, जुनेद, निधि वर्मा, रितिक जायसवाल, नुमान खान, आदित्य सिंह, दिनेश सिंह, आर्यन पटेल, सुमित सिंह, अंकित सिंह, अख्तर अंसारी, अंकित जायसवाल, प्रद्युम्न गुप्ता, शांतनु राज, शशांक कुंवर, सर्वेश सिंह, अभिषेक मौर्य, विशाल कुशवाहा, अमन प्रताप, विकास यादव, अनन्या सिंह, तनु मिश्रा, शशांक सिंह, अनंत प्रकाश त्रिपाठी, आकाश रस्तोगी, अतुल वर्मा, सृष्टि कश्यप, अतुल यादव, हर्षिता श्रीवास्तव, अनुप्रिया चौरसिया, महेनुर, आशुतोष चौरसिया, नुरीन निसार, अमित पांडेय, सभाराज यादव, विपुल कुमार, कानू, मेराज अंसारी, अमित जायसवाल शामिल थे। प्रबंधक एसपी सिंह, प्रधानाचार्य संगीता सिंह, उपप्रधानाचार्य सुनील पांडेय आदि ने इनकी सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें