फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन विकास बैंक के ऋण से होगा एनएच समेत दो सड़कों का चौड़ीकरण

Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
पडरौना-कप्तानगंज सड़क के चौड़ीकरण में काटे जाएंगे हरे-भरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद की सीमा से होकर गुजरने वाले पडरौना-कप्तानगंज-महराजगंज वाया पीलीभीत एनएच 730 और कप्तानगंज-हाटा-गौरी बाजार-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण में जनपद के 12 हजार से अधिक पेड़-पौधों की बलि चढ़ जाएगी। जिले की हद में करीब 75 किलोमीटर की लंबाई में होने वाले इस चौड़ीकरण का काम लोक निर्माण विभाग कराएगा। वन विभाग को पेड़ों की कटान के लिए करीब सवा नौ करोड़ रुपये जारी कर दिया है। वन निगम की ओर से निर्देश मिलते ही इन बेशकीमती पेड़ों की कटान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पडरौना-कप्तानगंज-परतावल-महराजगंज से सिद्धार्थनगर होते हुए पीलीभीत जाने वाली यह सड़क केंद्र सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से स्वीकृत है, जिसे केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 730 घोषित कर रखा है। इसके चौड़ीकरण के लिए खुली जगह पर सड़क के किलोमीटर 537.00 से 564.750 के मध्य से 10 मीटर के अंदर पड़ने वाले तथा आबादी वाले हिस्से में मध्य से 6.50 मीटर दूरी पर स्थित दोनों तरफ के पेड़ों को काटा जाना है। इसके दायरे में जनपद के अंदर 4101 पेड़ चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-बरहज मार्ग के चैनेज 0.00 किलोमीटर से 24.00 किलोमीटर और चैनेज 0.00 किलोमीटर से 61.200 किलोमीटर तक 8113 पेड़ चिह्नित हैं। हरियालीयुक्त ये 12214 पेड़ चौड़ीकरण की भेंट चढ़ने वाले हैं।
इन सड़कों के चौड़ीकरण से वाहनों की रफ्तार में इजाफा और आवागमन में सुविधा भले मिले, लेकिन पर्यावरण के लिहाज से बहुत बड़ी क्षति होगी। इसके लिए एशियन विकास बैंक की ओर से केंद्र सरकार को ऋण मुहैया कराया गया है। लोक निर्माण विभाग ने एनएच 730 पर पेड़ों की कटान के लिए 3.37 करोड़ रुपये तथा कप्तानगंज-हाटा-गौरीबाजार-बरहज मार्ग पर कटने वाले पेड़ों के लिए 5.83 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


ये पेड़ दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण में कटने वाले हैं, जिसके लिए धन आवंटित हो गया है। पेड़ों की लिस्ट, लंबाई, उनकी संख्या लॉटवाइज वन निगम गोरखपुर को भेजने के लिए कुछ रिपोर्ट भेज दी गई है, जबकि कुछ तैयार की जा रही है। उसके बाद वन निगम की ओर से स्वीकृति मिलने पर पेड़ों की कटान शुरू हो जाएगी। ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के तहत एक की जगह दो पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बोनिक चंद्र ब्रह्मा, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें