14 लोग रक्तदान कर बने महादानी
- गायत्री परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। कस्बा के वार्ड नंबर छह स्थित एक विवाह भवन परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 13 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि रक्तदान महादान है। ऐसे आयोजन में लोगों को बढ़-चढ़ कर शामिल होना चाहिए। मुख्य ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने रक्तदान से मानव शरीर को होने वाले फायदे के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो स्वस्थ हैं उसे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इसके बाद जिला चिकित्सालय रक्तकोष विभाग के डॉ. अमित श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, स्वेता सिंह, गीता यादव के देखरेख में संजय कुमार जायसवाल, नवीन कुमार, बासुकी नाथ पांडेय, हेमंत त्रिगुणायत, बृजेश गोविंद राव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, ईश्वर चंद सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, राहुल कुमार मद्धेशिया, सुधीर कुमार वर्मा, विनय कुमार मल्ल, रंजीत बहादुर सिंह, सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रक्तदान किया। रक्तदान कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यकर्ता प्रशांत श्रीवास्तव और कैलाश चौहान ने किया।
इस दौरान डॉ. निलेश मिश्रा, डॉ. वीएन पांडेय, संतोष जायसवाल, नवीन मद्धेशिया, नवीन डालमिया, सतीश गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव विनय कुमार मल्ल, रविंद्र शर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, मार्कंडेय, जिला समन्वयक अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।