फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुड़वा दिलीप नगर में 14 बूथ अध्यक्षों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Tue, 31 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के निर्वाचित होने की सूची जारी होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कुड़वा दिलीप नगर में कुल 14 बूथ अध्यक्ष हैं। सभी ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देकर निर्वाचन का विरोध किया है। 14 बूथ अध्यक्षों और सक्रिय सदस्यों ने जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में यह आरोप लगाया है कि कसया मंडल अध्यक्ष के चयन में बार-बार एक ही जाति विशेष को चुना जाना दुर्भाग्य है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अल्प समय से पार्टी में है। यहां तक कि अभी सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। समाजवादी पार्टी से आयातित होने के बाद मंडल अध्यक्ष बनना हम सब कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ है। इन लोगों का कहना है कि अकेले कुड़वा में एक दर्जन से भी ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। फिर भी उनकी उपेक्षा की गई है। इस्तीफा देने वाले बूथ अध्यक्षों में रामनारायण, अश्वनी कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, हर्ष गोंड, अनुराग पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, राजन सिंह, पंकज चौरसिया, डॉ. पारस कश्यप, उमेश यादव, जितेंद्र कुशवाह, हरिभुवन, केशव लाल कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें