रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोदसी में सोमवार को चार बजे जमीन को लेकर चल रहे विवाद में आदेश होने के बाद भी अभी बंटवारा नहीं हो पाया। इस बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। रामकोला सीएससी में इन्हें भर्ती कराया गया है। रामकोला थाना क्षेत्र के स्टोरेज की रहने वाले हरिहर गिरी उम्र 60 वर्ष का अपने भाइयों व्यास गिरी, शंभू गिरी तथा लक्ष्मी नारायण गिरी से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हरिहर गिरी ने बताया कि खानगी बंटवारे का आदेश भी हो गया है, लेकिन जमीन का बंटवारा अभी नहीं हुआ था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग जबरदस्ती दीवार चलने लगे। मना करने पर उसके साथ पत्नी मालती देवी उम्र 58 वर्ष, मुन्ना गिरी 28 वर्ष, प्रिंस 24 वर्ष तथा शोभा 30 वर्ष को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलों का सीएससी पर चल रहा है।