फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 135 जोड़े

Mon, 29 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते अति​थि। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
खड्डा। ब्लॉक परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें कुल 135 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वर व वधू को सांसद और विधायक ने आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की ।
विज्ञापन

खड्डा ब्लाॅक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 122 हिन्दू और 12 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति रिवाज से शादी की। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसी भी गरीब की शादी धन के अभाव में नहीं रूकेगी। उन्होंने कहा सरकार में बिना भेदभाव सभी का विकास हो रहा है। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख शशांक दूबे, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगरपंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें