फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट क्रॉस कंट्री चैपिंयनशिप प्रयागराज और वाराणसी के नाम

Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cross country race - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। एथलेटिक्स एसोसिएशन कुशीनगर की ओर से बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम में रविवार को आयोजित 52वीं यूपी स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप प्रयागराज की धाविकाओं और वाराणसी के धावकों ने अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

 

10 किलोमीटर पुरुष क्रॉस कंट्री में अवध नारायण यादव बलिया, आठ किलोमीटर अंडर-20 प्रयागराज के श्याम, छह किलोमीटर अंडर-18 वाराणसी के मनीष कुमार यादव, दो किलोमीटर अंडर-16 लखनऊ के बृजेश कुमार अव्वल रहे। महिलाओं की 10 किलोमीटर की रेस में प्रयागराज की पूनम सिंह, छह किलोमीटर अंडर-20 में वाराणसी की अमृता पटेल, चार किलोमीटर अंडर-18 में वाराणसी की रेबी पाल, दो किलोमीटर अंडर-16 में अमेठी की अंतिमा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 529 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी को याद करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में ऐसे आयोजन होने चाहिए। यहां के विजेता स्टेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके पूर्व क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय और डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। अभिषेक पांडेय ने कहा कि खेल से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है।

खिलाड़ियों के लिए इस स्टेडियम में सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। तहसील स्तर पर भी खेलों के लिए काम किया जाएगा। आयोजक आरटीओ अजय त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मजीबुल्लाह राही ने की। आगंतुकों के प्रति शुभम त्रिपाठी ने आभार जताया। इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, सीओ ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. रितेश चौधरी, विनीता वाजपेयी, आनंदेश्वर पांडेय, पीके श्रीवास्तव, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, श्रवण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें