कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अयोध्यानाथ त्रिपाठी, निर्वाचन अधिकारी डॉ. अशोक कुुमार सिंह, सतीश चंद्र मिश्र, डॉ. भुआली सिंह, डॉ. जेपी जायसवाल एवं डॉ. संजय सिंह की तरह से नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई।
पुस्तकालय मंत्री के लिए अफरोज खान, अमित कुमार सिंह, मनीष कुमार मद्देशिया, रज्जब आलम एवं सूरज भारती दावेदार हैं। इनके अलावा निर्विरोध उम्मीदवारों में कला संकाय प्रतिनिधि अमन शर्मा, नीतू पांडेय, लोकनाथ वर्मा और छात्रवास प्रतिनिधि अरुण कुमार गोंड शामिल हैं।
चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर हुई बैठक
दिन के दो बजे से कॉलेज में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा के मद्देनजर बैठक की। इस बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार और प्रदीप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बुधवार को प्रत्याशियों के साथ बैठक होगी
छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कॉलेज, पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक कॉलेज कैंपस में दिन के 11 बजे से कक्ष संख्या चार में होगी।