फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा आज चीनी मिलों का करेगी घेराव
विज्ञापन

आंदोलन को सफल करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के बहाने सपा ने सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति तय की है। रविवार को चीनी मिलों पर होने वाले इस घेराव को जोरदार बनाने के लिए शनिवार को सपा नेता तैयारी में जुटे रहे। कप्तानगंज में जिला उपाध्यक्ष की अगुवाई में बैठक कर रणनीति बनाई गई तो सेवरही क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। पडरौना व खड्डा क्षेत्र में भी धरना-प्रदर्शन में भीड़ जुटाने का प्रबंध किया गया है।
कप्तानगंज कस्बे में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि यहां धरना में पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक शंभू चौधरी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं का कहना था कि भाजपा शासन में गन्ना किसानों की हालत खराब है। कप्तानगंज चीनी मिल पर बीते पेराई सत्र का 69.37 करोड़ तथा इससे पहले का 3.24 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र में भी सपा नेताओं ने जनसंपर्क किया। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र का कहना है कि सेवरही चीनी मिल पर किसानों का करीब डेढ़ महीने का गन्ना मूल्य बाकी है। रविवार को होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक आनंद प्रकाश शर्मा, मधुर श्याम राय, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल आदि ने तरयासुजान, अहिरौलीदान, चखनी, राजपुर बगहा, पिरोजहा, विशुनपुरा, भटवलिया, सुमही, जमसाड़ियां, भावपुर, गौरहा, दोमाठ, लतवा चट्टी, सिसवा, बेदुपार, पिपराघाट समेत अन्य गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने बताया कि सभी पांच चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर घेराव किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा किसानों के साथ मौजूद रहेंगे। शाम को सभी जगह मिल प्रबंधन को 15 अगस्त तक बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें