फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड के सितम से बचाने के लिए बने 13 रैन बसेरे

Tue, 17 Dec 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए जिले में चिह्नित 13 स्थानों पर रैन बसेरा बनाया गया है। इन्हें सक्रिय करते हुए ठहरने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उन्हें रैन बसेरा में सभी बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम विशाल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित सभी रैन बसेरों में केयर टेकर, प्रकाश की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में कंबल, बिस्तर, मेडिकल किट, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा किसार्वजनिक स्थल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि स्थलों पर रात के समय भ्रमण कर रैन बसेरों में जरूरतमंद व्यक्ति को पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें