फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के लिए उतरे 13 प्रत्याशी

Fri, 19 Jan 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में दाखिल किए गए पर्चों की शुक्रवार को जांच की गई। इसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। अब बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में विभिन्न पदों के लिए कुल 13 प्रत्याशी मैदान में होंगे। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सतपाल सिंह राजपाल को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गिरीश चंद त्रिपाठी व विभूति यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शेख समसुद्दीम व तरुण श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दूसरे पद के लिए अमित कुमार सिंह व कमलेश गौड़, सचिव पद के लिए रेयाज अहमद व राजेश चौधरी, संयुक्त सचिव पद के लिए सूर्यनाथ मिश्र, चंद्र कुमार वर्मा एवं राजन प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश व अरुणेश कुमार द्वारा अपनी दावेदारी पेश की गई है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम चार बजे से मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें