फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 केंद्रों पर हुआ कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
57 केंद्रों पर 12718 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। जनपद में कोविड टीकाकरण नियमित रूप से जारी है। बुधवार को टीकाकरण के लिए 57 केंद्र बनाए गए थे, जहां शाम तक 12718 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस दिन 18 साल से अधिक आयु के 6603 लोगों को पहला कोरोनारोधी टीका लगाया गया, जबकि 1085 को दूसरा टीका लगा। 45 साल से अधिक उम्र के 370 लोगों को पहला और 471 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक आयु के 3630 लोगों को पहला व 120 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र वाले 356 लोगों को पहला व 83 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। इस प्रकार 10959 लोगों को पहला और 1759 को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन कुल 12718 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें