- कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एंजेसी
कप्तानगंज। कस्बे के ब्लाॅक परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें 121 हिन्दू युगल जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए तो दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लागू कर हर गरीब को बिना जात-पात के भेदभाव के लाभ देने का काम किया। उन्होंने सभी विवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्हें गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। अंत में बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। वैवाहिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडी कृषि आशीष कुमार और संचालन एडीओ पंचायत तैमूर अली ने किया।
इस दौरान एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, मनंजय तिवारी, अखिलेश कुमार सिंह, विजय कन्नौजिया, रानू अग्रहरी, राजेश साहनी, योगेंद्र सिंघानया आदि मौजूद रहे।