फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 02 Feb 2019 11:55 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर धरना देते रसोइया संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगें पूरी करने के लिए अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुसमावती देवी की अगुवाई में सुबह 11 बजे रसोइया कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइया पूरे 11 महीने कार्य करते हैं, लेकिन दस महीने का ही मानदेय दिया जाता है, वह भी महज एक हजार रुपये, जबकि इससे अधिक मानदेय मनरेगा के मजदूरों को दिया जाता है।

उन्होंने रसोइयो की नियुक्ति के लिए हर वर्ष जारी होने वाली विज्ञप्ति को बंद करने, मानदेय के स्थान पर सरकार की तरफ से निर्धारित मजदूरी दिए जाने समेत पांच सूत्री ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


इस दौरान सुरेंद्रनाथ गौतम, संगीता यादव, नाथू प्रसाद, छोटेलाल यादव, महंथ प्रसाद गोंड़, गंजा देवी, गीता यादव, संतोष मिश्र, किरन गिरि, अजय पटेल, संगीता यादव, कलावती देवी, कीरन देवी, रेनू देवी, संतोषी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें