फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति ने जेपी की जयंती मनाई

Thu, 11 Oct 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कसया तहसील सभागार में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती को संबोधित करते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की ओर से गुरुवार को तहसील सभागार में समाजवादी चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान सेनानियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें संपूर्ण क्रांति का नायक और युवाओं का अगुवा बताया।

 

मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण संपूर्ण क्रांति के नायक थे, उनका पूरा जीवन देश में आजादी लाने और संपूर्ण क्रांति में व्यतीत हुआ। वे देश का सर्वांगीण विकास चाहते थे। उन्होंने कहा कि उनके संघर्षों का इतिहास बहुत लंबा है। जयंती पर उन्हें याद करना हम सबका कत्वर्य व दायित्व है।

विज्ञापन

 

उनके विचारों को आत्मसात करके सफलता की सीढ़ियों को पार किया जा सकता है। व्यास दूबे ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन आम लोगों की लड़ाई में लगा दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में वह समाजवादी थे। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया था।

 

इस लड़ाई में जिन लोगों का नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है, उनमें मधुलिमये, डॉ. राममनोहर लोहिया भी शामिल हैं। कार्यक्रम में जितेंद्र पांडेय, शिवशंकर, केशव पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विष्णु प्रताप सिंह व संचालन ज्ञानेंद कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान नथुनी अकेला, केदार अग्रवाल, छोटेलाल, रामजी, पारस गुप्ता, दुर्गेश भगत, अमर सिंह, शिवप्रताप सिंह, केदार सिंह, रमाशंकर, श्रीकिशुन, अमृता देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें