फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Sep 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
खड्डा में बंद के दौरान जुलूस निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से आयोजित भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराईं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने राजदरबार से खुद रिक्शा चलाकर समर्थकों के साथ नगर का भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने ठेले पर स्कूटी, रसोई गैस सिलेंडर आदि रखकर महंगाई का विरोध किया। इस प्रदर्शन में व्यापारिक संगठनों के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रिक्शा चलाते हुए राजदरबार से निकले। उन्होंने दरबार रोड, तिलक चौक, ओमकार मंजूषा कटरा, सेंट्रल बैंक रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया तथा महंगाई के साथ बिजली कटौती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से काफी परेशान है। जनता डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बेतहाशा महंगाई से आजिज आ चुकी है। आने वाले 2019 के लोक सभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। इस बीच शहर की अधिकांश दुकानें और कटरे बंद रहे। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, नगरपालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, मदनपाल सिंह, विजय सिंह चंदेल, जयप्रकाश मल्ल, कन्हैया मल्ल, मनीष जायसवाल, समशेर मल्ल, प्रेम प्रकाश पटेल, नीरज राय, संतोष जायसवाल, नवीज आलम, ऋषिकेश मिश्रा, डबलू खां, राजेश सिंह, जहीरुद्दीन, मणि सिंह, ज्ञांती वर्मा, सुशीला गिरी, कृष्णा पटेल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसया, हाटा, रामकोला, खड्डा, फाजिलनगर और तमकुहीराज तहसील क्षेत्रों में भी जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के आह्वान पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। इन लोगों ने दुकानें भी बंद कराईं। इनकी अगुवाई पीसीसी सदस्य अमरेंद्र प्रताप मल्ल कर रहे थे। इस दौरान प्रमोद पांडेय, व्यास ओझा, सुदामा गिरी, असरद खान, चंद्रिका पासवान, अवधेश सिंह, सत्यजीत त्रिपाठी, इरफान खान, अर्जुन सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार भारत बंद के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से नगर में बैलगाड़ी के साथ जुलुस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। यह जुलूस लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए फ्लाईओवर और फिर वापस रामकोला तिराहा स्थित शहीद अमिय चौक का भ्रमण कर गांधी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्र, नंदलाल चौहान, वाजिद अली, प्रदेश महासचिव अनुसूचित प्रकोष्ठ इंद्रजीत चौधरी, अनवर जकी, अंशू मणि, रविंद्र विश्वकर्मा उर्फ राधे, आफताब आलम, श्रवण यादव, रामऔतार भारती आदि मौजूद थे।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर क्षेत्र के जोकवा बाजार और रहसू बाजार में सोमवार को बंदी का मिला जुला असर रहा। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार महंगाई के विरोध में लक्ष्मीगंज बाजार में बंदी का कोई असर नहीं दिखा।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस विधायक अजय कुुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सेवरही में बैलगाड़ी से जुलूस निकाला और पूरे कस्बे में नारेबाजी कर भ्रमण किया। प्रदर्शन के दौरान मदरसा दारुल इशायत के प्रबंधक शाकिर अली, कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, पप्पू जायसवाल, आजाद अहमद, राजू जायसवाल, रवि सोनी, झिनकू सिंह, अनिल पटेल, कश्मीरी गुप्ता, रामजी मद्धेशिया, मुर्तुजा अली और छोटेलाल यादव आदि मौजूद थे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व केन यूनियन चेयरमैन छितौनी राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकाला। यहां बंदी का मिला जुला असर रहा। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी खड्डा के अध्यक्ष प्रकाश बहादुर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी नेबुआ नौरंगिया के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला सचिव अजय जायसवाल, अशोक सिंह, रतन मद्धेशिया, विजेंद्र मल्ल, परशुराम यादव, श्रीराम कुशवाहा, केशव जायसवाल मौजूद रहे।
बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के लोगों ने बरवापट्टी, अमवाखास, पिपरही सहित अन्य बाजारों में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकाला, जिसमें राधेश्याम पासवान, भिखारी सिंह, रामप्रीत साहनी, अख्तर अली, मोनू कन्नौजिया, रामकिशुन कसौधन, बेचन सिंह, जीउत शर्मा, लालबहादुर, खैरुद्दीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फाजिलनगर के अध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाजार रोड, कालेज रोड, ब्लाक रोड़, हास्पीटल रोड़, बघौचघाट मोड़ दुकानों को बंद कराया और महंगाई के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान नरेंद्र यादव, रामसुभग सिंह, उदयभान सिंह, पलटन यादव, मुन्ना शाही, हीरालाल गुप्ता, रमाशंकर कुशवाहा, अलाउद्दीन, मंटू यादव, शिवजी प्रसाद, शैलेंद्र शर्मा, प्रभुनाथ कुशवाहा, अब्दुलहक सिद्दीकी, विपुल सिंह, पारस यादव, दिनेश कुशवाहा, मुन्नीलाल यादव, छोटेलाल सिंह, संतोष सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव की अगुवाई में सीताराम प्रधान, गौरीशंकर पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में वृद्धि के खिलाफ नगर में घूमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें