120 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
सलेमगढ़। तरयासुजान पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के बड़ी गंडक नहर माधोपुर बुजुर्ग के पास 120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग गांव के पास स्थित गंडक नहर के किनारे पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आते दिखाई दिया। पुलिस उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 120 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश सिंह निवासी माधोपुर बुजुर्ग बताया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केेस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई में एसओ के अलावा एसआई धनंजय राय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद