फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल
विज्ञापन

- हादसे में एक व्यक्ति का दोनों पैर कटा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे में अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए। इनमें एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की भोर में तमकुहीराज तहसील गेट के पास स्थित धर्मकांटा के सामने बोल्डर लदे खड़े ट्रक में एक पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। यह पिकअप उन्नाव से आम लेकर तमकुहीराज कस्बा में आ रहा था। इस टक्कर में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के दोनों पैर घुटने के पास से कट कर अलग हो गए। मौके पर पहुंचे तमकुहीराज चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने चालक अभिषेक पुत्र राधेश्याम व खलासी मंजीत निवासी रसूलाबाद, थाना आसीवन, जनपद उन्नाव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य दुर्घटना में तहसील गेट से ही कुछ दूर आगे एक युवक को लोगों ने घायलावस्था में सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस ने युवक को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी स्थिति नाजुक बताई गई। बेहोशी की हालत में होने की वजह से उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। उसे भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें