फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल गिरने से 12 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल गिरने से 12 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

पानी की भी आपूर्ति ठप, मोबाइल फोन चार्ज करने में हो रही परेशानी
तमकुहीराज (कुशीनगर)। बुधवार को हुई बारिश के दौरान बिजली का पोल गिर गया है। इसके चलते 12 से अधिक गांव में उसी दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। जलापूर्ति भी ठप है।
गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राजा पाकड़ फीडर की एचटी लाइन का पोल और तार राजा पाकड़ के बहुरिया टोला के पास बुधवार को बारिश और तेज हवा के चलते गिर गया। इससे राजापाकड, खुदरा अहिरौली, पगरा प्रसाद गिरी, पगरा पड़री, बसंतपुर, धनटोली, सेमबारी, नौगांवा, पकड़ी गोसाई, सेमरा हर्दोपट्टी, सपही, उजारनाथ आदि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने से इन गांवों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। तीन दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के दारोगा सिंह, अजय राय, अभिमन्यु पांडेय, रविंद्र सिंह, सुदामा गुप्ता, हरेंद्र गुुप्ता, रमेश गुप्ता अशोक गोंड, रमेशचंद्र यादव, प्रमोद सिंह, रमेश सिंह, बिहारीलाल ठाकुर, शिवरतन प्रजापति, ओमप्रकाश प्रसाद, हारून अंसारी आदि ने पोल और तार को ठीक कराकर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें