फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी जिले की 12 बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की 12 बेटियां लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 22 से 24 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। कुशीनगर से 19 वर्षीय बालिका वर्ग में साक्षी चौबे, कुमारी आंचल, संजना सिंह, लक्ष्मी यादव, वैष्णवी वर्णवाल और 17 वर्षीय बालिका वर्ग में सिखा गुप्ता, निशु सिंह, मुस्कान शर्मा, ममता, नन्दनी यादव, प्रिया द्विवेदी व कृति चौबे समेत जिले की 12 बालिका खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौके मिला है। मंडल व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और भार वर्गों में मुकाबले होंगे। जिले की खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए प्रशिक्षकों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें