फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरालोंगकोर्न के राज्याभिषेक पर बौद्ध भिक्षुओं में भोजन दान

Sun, 05 May 2019 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में थाईलैंड के राजा वजीरालोंग कोर्न के राज्यभिषेक पर खुशी मनाते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। थाई मंदिर कुशीनगर की ओर से शनिवार को थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न के राज्याभिषेक पर विविध आयोजन किए गए। बौद्ध भिक्षुओं की ओर से भोजन दान, पूजा-अर्चना और मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर की सफाई भी की गई।
विज्ञापन


शनिवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकोर्न का राज्याभिषेक होने पर विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा बौद्ध भिक्षुओं की तरफ से भोजन दान और महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में सफाई भी की गई। इस दौरान विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भंते एबी ज्ञानेश्वर, भंते महेंद्र, भंते नंदरतन, पी सोमपोंग, अंबिकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें