फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने भी राहगीरों को बनाया डंक का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हड्डों के हमले में महिला की मौत
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया क्षेत्र के महुई खुर्द की रहने वाली महिला पर हड्डों के झुंड ने हमले कर दिया। परिजन उसको जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। महुई खुर्द के छोटका टोला निवासी अंबरीष चौधरी की पत्नी फूलमती (40 )चारा काटने अपने खेत गई थी। चारा काटते वक्त काले हड्डों के झुंड ने फूलमती पर हमला करके घायल कर दिया। हालत गंभीर देखकर पति अंबरीष चौधरी घायल पत्नी को इलाज के लिए पास के एक चिकित्सक के वहां ले गए, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार न देखकर जिला अस्पताल के लिए निजी वाहन से चल दिए। जहां रास्ते में ही फूलमती ने दम तोड़ दिया।
मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के डुमरीचुरावन छपरा में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में 20 वर्षीय सचिन बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके अलावा मधुमक्खियों के हमले में कई अन्य लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरीचुरावनछपरा में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। इसमें बुधवार को किसी चिड़िया ने चोंच मार दिया। मधुमक्खियों के झुंड ने इस रास्ते आते-जाते लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में सचिन, माधुरी देवी, सुनैना देवी, रामदरश, छोटेलाल, विक्रम समेत कई अन्य घायल हो गए। घायलों को लोग निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें