फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल फाटक पर एक युवक का शव मिला है। युवक की पहचान महराजगंज जिले के कोल्हुआ गांव के 28 वर्षीय हीरा के रूप में हुई है। युवक के घरवाले उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के फाटक के पास एक शव मिलने की जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के लोगों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त हीरा पुत्र कमल के रूप में की। युवक के परिवारीजनों ने शव को नहर से बाहर निकालकर खड्डा व निचलौल पुलिस को सूचना दी। युवक की दोनों आंखें बाहर निकल गई थीं। युवक के परिवारीजनों का कहना था कि 28 जुलाई को हीरा बाइक लेकर इटहिया धाम गया था। उसी दिन शाम को बाइक क्षतिग्रस्त हाल में निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास नहर पर पड़ी थी, लेकिन हीरा लापता था। परिवारीजनों ने निचलौल थाने में इसकी सूचना दी थी। उन लोगों का आरोप था कि हत्या करके शव नहर में फेंक दिया गया है, जो बहकर यहां पहुंच गया। एक बच्चे के पिता हीरा की मौत के बाद से उसके घर में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में एसओ खड्डा विनय कुमार पाठक का कहना था कि दुर्घटना निचलौल इलाके में ही हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निचलौल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें