फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 विद्यालयों के 1135 विद्यार्थियों ने 1350 कलाकृतियां देखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय बौद्ध संग्रहालय में चल रही छायाचित्र प्रदर्शनी
विज्ञापन

- बिहार राज्य सहित पड़ोसी जिलों के छात्र-छात्राएं आईं

- महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या से शुरू हुई थी प्रदर्शनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में शनिवार को 10 विद्यालयों के 1135 छात्र-छात्राओं समेत 1315 लोगों ने 1350 कलाकृतियां व महात्मा गांधी से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी देखी। छायाचित्र प्रदर्शनी बीते एक अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या से जारी है।

संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रज्ञा पब्लिक स्कूल नकहा गोरखपुर, दिव्य इंटरनेशनल स्कूल खोराबार गोरखपुर, राजकुमार एकेडमी बरहमपुर गोरखपुर, सोफिया पब्लिक स्कूल सिवान बिहार, न्यू दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल मीरगंज सिवान बिहार, राजकुमारी राज देव त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज सहजनवां गोरखपुर, अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल सैदपुर आजमगढ़, डॉ. भीमराव आंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीपुर महाराजगंज, नवजीवन मिशन स्कूल आनंद नगर फरेंदा, रेडिएंट रेंज स्कूल देवरिया, अंगिरा शिशु ज्ञान मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय निचलौल महाराजगंज के छात्र-छात्राओं गुरुजनों सहित लगभग 1315 दर्शकों ने कला वीथिकाओं का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला वीथिका में बुद्ध की 125 मूर्तियां, टेराकोटा की 447, ब्रांज की 59, 501 सिक्के, के अलावा 186 अन्य कलाकृतियां देखकर ज्ञानवर्धन किया। वहीं, महात्मा गांधी से संबंधित लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का भी भ्रमण कर देखा। इसकी जानकारी भी एकत्र किए। इसके पूर्व विद्यार्थियों ने प्रमुख दर्शनीय स्थल मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप का भ्रमण किया। सभी को वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के माध्यम से कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों से रू-ब-रू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें