फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवतहा के अतुल ने झांसी के पिंकू को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बेलवा घाट गांव के खैरवा स्थान परिसर में शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा बिहार, गोरखपुर, वाराणसी से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। ग्राम प्रधान प्रमोद कुशवाहा व अनिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से हाथ मिलवाकर कर कुश्ती का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि कुश्ती गांवों का पारंपरिक खेल है। ऐसे आयोजन से गांवों छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। कुश्ती में पडरौना के अकरम ने बलूआर के ओमकार को, देवतहा के मंजेश ने वाराणसी के मकसूधन को, खैरवा के सद्दाम ने झांसी के सूरज को, देवतहा के अतुल ने झांसी के पिंकू को, देवतहा के अली हुसैन ने गोरखपुर के नीरज को हराया। दूसरी तरफ देवतहा के छोटू ने महराजगंज के पवन को, खैरवा के मोहम्मद ने लालू महराजगंज को, बेलवा के दिग्विजय ने विजय गोरखपुर को चित किया। देवतहा के माया प्रताप ने प्रेमसागर गोरखपुर को,रजवल के अभिषेक ने पवन नौगावा को पटखनी दी। पन्नेलाल,बलवांत, विक्की, राजकुमार, गोलू, सोनू, चन्द्रशेखर, जितेन्द्र, रामदेव, मोहताब की जोड़ी बराबरी रही।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में शंखी यादव रहे। इस दौरान राजू, सतेंद्र विश्वकर्मा, राजू सिंह, मोहर, शिवशंकर, विजय गौतम देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें