फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 बीडीसी सदस्यों को पहुंचना था, 64 ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही ब्लॉक प्रमुुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। ब्लॉक प्रमुख कुशमावती वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में गिर गया। लिहाजा एसडीएम तमकुहीराज ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया। इससे प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने प्रमुखपति ओमप्रकाश वर्मा को फूल-मालाओं से लाद दिया।
दुदही क्षेत्र के कुछ बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 18 जून को शपथ पत्र के साथ डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दिया था। दावा किया था कि उनके साथ 81 बीडीसी हैं। इस पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने एसडीएम तमकुहीराज की अध्यक्षता में 13 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार को निर्धारित समय पर दुदही ब्लॉक सभागार में एसडीएम त्रिभुवन की अध्यक्षता में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक शुरू हुई। इसमें 149 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 75 की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन तय समय दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 64 सदस्य ही सदन में उपस्थित हो सके। 11 सदस्यों की कमी को देखते हुए एसडीएम ने अविश्वास प्रस्ताव निरस्त करने की घोषणा की। इस दौरान एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार, तहसीलदार तमकुहीराज रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास सिंह, सीओ रामकृष्ण तिवारी, एसओ विशुनपुरा संजय कुमार सिंह, एसओ तुर्कपट्टी उमेश कुमार, एसओ कुबेरस्थान राजेश मौर्या, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय, एसआई महेंद्र यादव सहित काफी संख्या में कांस्टेबल और एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा खेमे में खुशी की लहर
दुदही। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, नवीन ओझा, संजय सिंह, ओमप्रकाश मल्ल, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, किसान नेता चंद्रभान, मारकंडेय शाही, गुनई कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, प्रधान विजय सिंह आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें