फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं पिसवाने गई थी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के लिलही कोठी टोला निवासी एक महिला की साड़ी आटा चक्की के पट्टे में फंस गई। गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पड़री गांव के लिलही कोठी टोला निवासी मुस्लिम अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी मदीना खातून बकरीद के लिए शनिवार की सुबह एक आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थीं। वह चक्की के करीब ही खड़ी थीं, तभी मदीना की साड़ी आटा चक्की के पट्टे में फंस गई। पट्टे की चपेट में आने से मदीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी चीख सुनकर आटा चक्की मालिक सहित अन्य लोग पहुंचे और इंजन बंद किया, तब तक मदीना की मौत हो चुकी थी। इस हादसे की सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें