पडरौना। नगर के अंबे चौक–जटहां मार्ग पर मैरिज लॉन में रविवार को जन सहयोग से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। 11 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीप नारायण अग्रवाल व पप्पू पांडेय ने बताया कि संस्थान की ओर से यह सामूहिक विवाह समारोह पिछले छह वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसमें बिना किसी सरकारी अनुदान के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराया जाता है। पात्र परिवारों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत घर-घर सत्यापन के बाद किया जाता है। रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम शाम छह बजे तक चला।
विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान व उपहार देकर विदा किया गया। इस दौरान विधवा पुनर्विवाह करने वाले एक जोड़े को 11 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया, जो अगले पांच वर्षों तक दिया जाएगा। समारोह में सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक शिवजी जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार गौंड, ग्राम प्रधान रामविजय यादव, रोशन चौधरी, महेंद्र यादव, राममिलन पांडेय, अजय कुशवाहा, ओम तिवारी, जावेद आलम, अशोक कुमार, अमन पांडेय, आकाश पांडेय, रामऔतार, राजेश भारती, मिंटू कुशवाहा, काशी मद्देशिया, सचिन मद्देशिया, बिनोद यादव, रवि जायसवाल, अप्पू यादव, हातिम अली, कैलाश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
पडरौना शहर के अंबे चौक स्थित एक मैरेज हाल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वा- फोटो : samvad
पडरौना शहर के अंबे चौक स्थित एक मैरेज हाल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वा- फोटो : samvad