फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 108 विद्वानों ने किया सस्वर सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबा पेड़ारी बुजुर्ग

Fri, 17 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के पेड़ारी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। महामंडलेश्वर बाबा विष्णु दास जी के पैतृक गांव में आयोजित महा सुंदरकांड पाठ में 108 विद्वान ब्राह्मणों ने एक साथ सस्वर पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

ऋषिकेश स्थित धर्मराज मंदिर के पीठाधीश्वर एवं अंतरराष्ट्रीय गोरक्षा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर बाबा विष्णु दास के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध व्यास अवधेश मिश्र शास्त्री ने की। जब 108 विद्वानों ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ शुरू किया तो पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। व्यास पीठ से शास्त्री जी ने सुंदरकांड की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि हनुमान की यह भक्ति गाथा जीवन के कष्टों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकृष्ण पांडेय, राहुल पांडेय, डॉ. वेद प्रकाश पांडेय, सतेंद्र पांडेय, बबलू मिश्रा, विपिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें