फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बौद्ध विहार परिसर में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Fri, 17 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के अशोक नगर वार्ड (पेंडारी) में स्थित बुद्ध विहार परिसर में बृहस्पतिवार को डाॅ. बीआर आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार समाज के लिए आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण के लिए आंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्म से लेकर उनकी परिनिर्वाण स्थली तक पांचों स्थानों को पंचतीर्थ बनाया और योगी सरकार ने प्रदेश में बाबा साहेब की सभी मूर्तियों की छतरी और बाउंड्री बनाने का निर्णय लिया है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और उपलब्धियां प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय और वर्तमान समय में आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, जिपंस प्रदीप कसौधन, जिपंस राम कृपाल चौधरी, प्रमोद कनौजिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती राम गौतम ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें