फाजिलनगर। दिसंबर में फाजिलनगर के गायत्री शक्तिपीठ के प्रज्ञा पीठ में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय नारी शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ के निमित्त दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के वाराणसी जोन समन्वयक मान सिंह वर्मा ने बताया कि यह यज्ञ लोक मंगल की कामना से किया जा रहा है।
सायंकाल दीपयज्ञ के पूर्व उन्होंने यज्ञ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान यज्ञ की सफलता के लिए कार्यों को पूर्णता तक पहुंचाने और सुधारने पर विचार-विमर्श हुआ। सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व सौंपे गए और संकल्प दिलाया गया। दीपयज्ञ का समापन वाराणसी से आए रामनरेश गुप्ता, रविशंकर व अनुज कुमार गिरि के गायन-वादन के साथ किया गया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, त्रिवेणी सिंह, नरेंद्र मिश्र, परसन कुशवाहा, डाॅ. रामएकबाल कुशवाहा, डाॅ. हीरालाल श्रीवास्तव, आमोद कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।