फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन पर शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यालय प्रभारी की दादी का निधन
विज्ञापन

पडरौना। अमर उजाला के जिला कार्यालय प्रभारी शोभित कुमार पांडेय की दादी अनारकली देवी का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं। निधन की खबर मिलने पर जिले से तमाम लोग संतकबीरनगर के विश्वनाथपुर उनके गांव पहुंचे और शोक संवेदना जताई। अमर उजाला पडरौना कार्यालय में भी शोकसभा हुई। पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पत्रकार को मातृशोक
जौराबाजार। क्षेत्र के नदवा विशुनपुर गांव के निवासी पत्रकार अशोकदत्त पांडेय की माता रोशन देवी का 60 वर्ष की उम्र में शनिवार की शाम निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थीं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पत्रकारों ने शोक सभा कर संवेदना जताई। इस दौरान आद्या सिंह, गिरीश पांडेय, गुरु दत्त उपाध्याय, मुकेश राय, मनोज तिवारी, विवेक उपाध्याय, ज्ञानचंद गौड़, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, विश्वविजय सिंह, रामबहादुर सिंह, कलाधर त्रिपाठी, लदनसिह, दिवाकर दत्त पांडेय, उमेशदत्त पांडेय, सुमेर आदि पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता को पितृशोक
तमकुहीरोड। कांग्रेस के सेवरही नगर प्रभारी लालजी खरवार के पिता अनवत खरवार का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बांसी नदी के शिवाघाट पर किया गया। इसकी सूचना पर विधायक अजय कुमार लल्लू, नगर अध्यक्ष अमित कुमार बंटी, व्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, मोहम्मद अली, संजय कुशवाहा, रेयाज अहमद, अनिल पटेल, प्रभु गुप्ता, छोटेलाल यादव, मंसूर आलम, कश्मीरी लाल गुप्ता आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें