फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपा 6 16-56-39

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
विज्ञापन

फोटो है।
कसया। भाकियू की ओर मंगलवार को ब्लॉक परिसर में किसान महापंचायत आयोजित की गई। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उसके बाद विभिन्न मांगों से जुड़ा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
भाकियू की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन में धांधली पर अंकुश लगाने, प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर पात्र को योजना का लाभ दिलाने, आवास योजना में धांधली रोककर पात्र व गरीब लोगों को देने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की लूटखसोट पर लगाम, फसलों की कीमत में 50 प्रतिशत जोड़े जाने, 20 वर्षों से सरदारनगर चीनी मिल पर गन्ने के भुगतान कराने, डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें वापस लेने, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर व जिले के चिकित्सालयों में धांधली को रोकने आदि की मांग की गई थी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उदयभान यादव, बद्री प्रसाद, मंडल सचिव रमाकांत तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष दशरथ यादव, कामेश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हाटा। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री ज्ञापन मंगलवार को एसडीएम दिनेश कुमार को सौंपा। केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष दुर्योधन यादव की अगुवाई में एसडीएम से मिले कार्यकर्ताओं ने हाटा ब्लॉक के गांव सिकटिया के टोला बेलवा और मुलीला हरपुर के बीच छोटी गंडक पर पुल बनवाने की मांग की। वित्तीय वर्ष में ग्रामीण विद्युत दरों में वृद्धि, गन्ना मूल्य भुगतान का समय से न होना, यूरिया की महंगाई, नहरों में पानी नहीं पहुंचने सहित कई समस्याओं से किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। इन समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। इस दौरान आशा देवी, गुलाब कुशवाहा, पारसनाथ सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, अनीता देवी, तेतरी देवी, आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें