फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चल रहा है युवती का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

गांव के ही लड़के पर है आरोप, युवती अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आजिज युवती ने शुक्रवार की रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। छेड़खानी का आरोप गांव के ही युवक पर है। युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी था। पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है।
घरवालों की तरफ से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार गांव की एक युवक उनके घर की 18 वर्षीया लड़की को छेड़ता रहता था। इससे तंग आकर उसने शुक्रवार की रात में कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रात में ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल ल े जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं गांव में हो रही चर्चा के अनुसार युवती का पिता शाम को आरोपी युवक के घर उलाहना देने गया था। वहां हुई कहासुनी की जानकारी के बाद युवती ने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इस घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। आरोपी युवक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें