फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमएसएमई को 10 हजार करोड़...उद्यमियों ने कहा-बूस्टर देने वाला है बजट

Tue, 03 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना में बजट पर चर्चा करते उद्यमी। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा में रविवार को वित्तमंत्री की तरफ से प्रस्तुत केंद्रीय बजट को जिले के उद्यमियों ने बूस्टर बजट बताया है। उद्यमियों का कहना है कि इस बजट से एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी, जिससे छोटे, सूक्ष्म एवं नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ का फंड दिया गया है। यह बजट पूरी तरह सकारात्मक है। इससे इन्फ्रास्टक्चार मजबूत होगा, जो देश के विकास के लिए नया रास्ता प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

बजट में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई भी कंपनी देश में सेंटर स्थापित करती है तो उसे 2047 तक कोई कर नहीं देना होगा, यह सरकार का बड़ा निर्णय है। उद्यमियों ने कहा कि इस बार के बजट में छोटे शहर के कारोबारियों को ज्यादा फायदा होगा। केंद्रीय बजट में पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर का एलान किया गया है। यह ऐलान छोटे कारोबारियों को गति देगा।
उद्यमी संघ के अध्यक्ष रामअशीष जायसाल ने कहा कि बजट में सर्विस, टूरिज्म, शिक्षा और एमएसएमई को बढ़ाने की बात की गई है। माउंटेन रेल्स और ट्रेल्स की भी बात की गई है। आयुर्वेद को बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। इस बजट से प्रदेश के व्यापारी काफी कुछ फायदा ले सकते हैं। बजट में एमएसएमई की वृद्धि के लिए बात की गई है। इस सेक्टर में 10 हजार करोड़ के फंड से छोटे, सूक्ष्म और नए उद्योगों को सीधा सहारा मिलेगा।
विज्ञापन

क्रेडिट गारंटी सपोर्ट को और मजबूत करने की बात की गई है। बजट में उद्यमियों और व्यापारियों के लिए काफी राहत है। उद्यमी रविकांत ने बताया कि यह बजट आमजन को स्वरोजगार से जोड़ने का बजट है। इसमें कई घोषणाएं की गई हैं। आयुर्वेद, शिक्षा, टूरिज्म सहित हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ दिया गया है। इंडस्ट्री को बढ़ावा देना और छोटे व्यापारियों को बड़े कारोबार से जोड़ने के लिहाज से बजट काफी अच्छा है।
ग्लास के कारेबारी अमित अग्रवाल ने कहा कि बजट में आयात-निर्यात की प्रक्रिया को अधिक डिजिटल बनाने की बात की गई है। पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर के एलान से शहर के कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू बिजली उत्पादन के लिए सरकार अनुदान पर सोलर पैनल उपलब्ध करा रही है। सरकार की तरफ से प्रस्तुत बजट में उद्यमियों को भी सोलर पैनल अनुदान पर देने का प्रावधान करना चाहिए।
वहीं अलमीरा के कारोबारी वसीम अहमद ने बताया कि केंद्रीय बजट को देशवासियों के साथ उद्यामियों के लिए बेहद ही सकारात्मक है। देश का बजट दूरदर्शीता सोच के साथ तैयार की गई है। इन्फ्रान्स्टक्चर के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। इससे रोजगार तेजी के साथ बढ़ेंगे, जिससे देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
उद्यमी एसके मल्ल ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए अब तक का सबसे अनुकूल बजट प्रस्तुत किया गया है। इससे छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में नौकरियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें